मुजफ्फरपुर, जनवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक घर में पेंटिंग कर रहे मजदूर ने महिला का बाथरूम में आपत्तिजनक वीडियो बनाने का प्रयास किया। मजदूर को देखकर महिला ने शोर मचाया। इसके बाद लोगों ने मजदूर को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस को बताया कि युवक बाथरूम में मोबाइल से महिला का वीडियो बनाने का प्रयास कर रहा था। युवक पुलिस लाइन चौक के समीप का बताया जा रहा है। आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...