नई दिल्ली, मई 14 -- बाथरूम की सफाई तो सभी करते हैं लेकिन कुछ घरों के वाशरूम हमेशा गंदे ही दिखते हैं। जिसका कारण है टाइल्स। दरअसल, टाइल्स की सफाई से ज्यादा उसका सेलेक्शन बाथरूम के गंदे होने के लिए जिम्मेदार होता है। तो अगर आप बाथरूम में रिनोवेशन करवाना चाहते हैं या फिर नये बाथरूम में टाइल्स लगवाने की सोच रहे हैं तो इस गलती को बिल्कुल मत करिएगा, नहीं तो लाख सफाई के बाद भी टाइल्स वाली दीवारें और फ्लोर गंदे ही दिखेंगे।डार्क कलर दीवारों पर लगवाना जब भी बाथरूम के लिए टाइल्स खरीदने जाते हैं तो आधे से ज्यादा लोग डार्क कलर के टाइल्स को फ्लोर और नीचे की दीवार के लिए पसंद करते हैं। लोगों को लगता है कि डार्क कलर के फ्लोर और नीचे की दीवार पर टाइल्स लगवाने से वो गंदे कम होंगे। जबकि ऐसा नही हैं।डार्क कलर की टाइल्स क्यों जल्दी गंदी दिखती है? दरअसल, डार्क...