जहानाबाद, मई 8 -- बिहार में एक महिला सब इंस्पेक्टर ने अपने साथ छेड़खानी का आरोप लगाया है। गंभीर बात यह भी है कि छेड़छाड़ का आरोप पुलिस विभाग के ही एक एएसआई पर लगा है। पूरा मामला जहानाबाद का है। इस मामले में महिला एसआई ने जहानाबाद के एसपी अरविंद प्रताप सिंह के पास भी न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला पुलिसकर्मी का कहना है कि आरोपी एएसआई मनोज पांडेय जहानाबाद एसडीपीओ कार्यालय में तैनात हैं। महिला एसआई ने बताया कि फिलहाल वो खुद ट्रेनिंग के लिए नगर थाने में प्रतिनियुक्त हैं। पीड़िता के मुताबिक, छेड़छाड़ की वारदात नौ मार्च की है। पीड़िता का दावा है कि आरोपी मनोज पांडेय उनके बैरक के बगल वाले कमरे में रहते हैं। महिला सब इंस्पेक्टर ने बताया कि उस दिन वो बाथरूम जाने के लिए बैरक से निकली थीं। लेकिन तभी एएसआई ने उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.