हापुड़, मार्च 16 -- गढ़मुक्तेश्वर। दुल्हैंडी के मौके पर रंगों की बौछार करने के बाद बाथरूम में हाथ मुंह धोने के दौरान अचानक गीजर से गैस लीक होने से स्टांप विक्रेता और उसकी पत्नी की दर्दनाक ढंग में मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम और नगर में हर तरफ मातम पसर गया। गढ़ में पुरानी तहसील के पास मोहल्ला घोसियान में दुल्हैंडी पर रंग खेलने के बाद दर्दनाक घटना होने से नगर में हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और यार दोस्तों के संग होली खेलने के बाद 38 वर्षीय स्टांप विक्रेता नवीन कुमार गुप्ता शाम करीब चार बजे अपने घर को लौट आए। जिन्होंने पत्नी कविता के साथ बाथरूम में हाथ मुंह धोने के लिए पानी गरम करने को गीजर चला दिया। इस दौरान गीजर से अचानक गैस लीक होने लगी, परंतु उसका पति पत्नी को कोई भी एहसास नहीं हो पाया। दरवाजा बंद होने से बाथरूम में गैस भरने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.