शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- बाथम वैश्य महासभा की बैठक सोमवार को कटियाटोला स्थित संरक्षक राजेश गुप्ता के आवास पर हुई। बैठक में होली मिलन कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष भी होली मिलन समारोह खिरनी बाग स्थित ला. रामचरण ला. धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। इसी दौरान मनोज गुप्ता ने कार्यकाल पूर्ण होने की जानकारी देते हुए नए अध्यक्ष के चयन का प्रस्ताव रखा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता 'मुन्ना' ने वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य एवं जीडी गोयनका स्कूल के चेयरमैन विनोद सर्राफ के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। बैठक में महामंत्री नवीन गुप्ता, राजीव गुप्ता, पार्षद मनीष गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...