पटना, अक्टूबर 12 -- रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि रालोजपा कार्यकर्ता संघर्ष को तैयार हैं। अगर हमारी पार्टी की बात नहीं बन पायी तो दो-तीन दिनों के अंदर सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लेंगे। वे रविवार को पार्टी कार्यालय में रालोजपा और दलित सेना के जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में पारस सहित संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजभान सिंह और प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने जिलाध्यक्षों की बात सुनी। सभी लोगों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव लड़ने के लिए एक स्वर से अधिकृत कर दिया। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय हम सबको मान्य होगा। सूरजभान सिंह ने पार्टी छोड़ने की खबरों को अफवाह करार दिया।

हिंदी हिन्दु...