गाज़ियाबाद, दिसम्बर 3 -- गाजियाबाद। वेव सिटी थानाक्षेत्र में टप्पेबाज ने बातों में उलझाकर बुजुर्ग महिला से सोने की अंगूठियां ठग लीं। महरौली गांव में रहने वाले दीपक चौधरी ने पुलिस को बताया कि एक दिसंबर की सुबह उनकी मां कमलेश देवी मंदिर जा रही थीं। रास्ते में एक स्कूटी सवार ने उन्हें रोक लिया। उसने कहा कि वह उनके बेटे दीपक का परिचित है। दीपक ने उनके लिए सोने की चेन और अंगूठी बनवाई है। अंगुलियों का नाप लेने के लिए दीपक ने उन्हें बुलाया है। झांसे में लेकर आरोपी ने उनकी मां को स्कूटी पर बैठा लिया। कुछ दूर जाकर वह रुका। वहां उसने बातचीत में उलझाकर उनकी मां की दोनों सोने की अंगूठियां उतरवा लीं। जैसे ही मां ने अंगूठियां उसके हाथ में दीं, वह स्कूटी दौड़ाता हुआ मौके से फरार हो गया। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि आरोपी सीसीटीवी कैमरे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.