पीलीभीत, जनवरी 16 -- बातचीत करने से मना करने पर आरोपी युवक किशोरी को बहलाफुसलाकर ले गया। किशोरी अपने घर से 35 हजार रूपये और सोने के जेवरात भी ले गई है। अमरिया पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को गांव का ही अजय पुत्र रमेश आए दिन परेशान करता रहता है। जबरन बातचीत करने का दबाव बनाता है। कुछ समय पूर्व आरोपी ने उसकी पुत्री को जबरन बात करने के लिए मजबूर किया। जानकारी होने पर उसने पुत्री को समझाबुझा कर बात कराना बंद करवा दिया। आरोप है कि 14 जनवरी को रात एक बजे आरोपी उसकी पुत्री को बहलाफुसलाकर ले गया। आरोपी के पिता रमेश,मां मुनिया व भाई संजू ने भी उसका सहयोग किया है। पुत्री अपने साथ घर ...