भदोही, सितम्बर 16 -- भदोही, संवाददाता। शहर के मर्यादपट्टी रामलीला मैदान में रविवार की रात बरसात के बाद भी लोगों की भीड़ नजर आई। वृंदावन से आए कलाकारों ने गौरी पूजन, धनुष यज्ञ, रावण-वाणासुर संवाद और लक्ष्मण-परशुराम संवाद लीलाओं का मंचन किया। जय श्रीराम के नारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा। गुरु जी आज्ञा लेकर प्रभु श्रीराम एवं अनुज लक्ष्मण नगर दर्शन को निकलते हैं। उधर, माता सीता सहेलियों के साथ माता गौरी की उपासना करने। दोनों भाईयों को देखने के बाद सीता जी ने पार्वती जी से पति के रूप में प्रभु श्रीराम को मांगा। अगले दिन राजा जनक के दरबार में महादेव का धनुष रखा जाता है। जिसे दुनिया के कोने-कोने से आए राजा हिला तक नहीं पाते। इस मौके पर रावण एवं बाणासुर में संवाद भी होता है। अंत में गुरु का इशारा मिलने पर प्रभु श्रीराम उसे तोड़ते हैं। इसकी जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.