औरंगाबाद, अक्टूबर 6 -- हसपुरा कनाप रोड स्थित धूनी नगर के एक शिक्षण संस्थान में रविवार को बाणभट्ट महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आचार्य पंडित लालमोहन शास्त्री ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 26 दिसंबर 2025 को महाकवि बाणभट्ट का महोत्सव मनाया जाएगा। अधिवक्ता सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने महोत्सव की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। महोत्सव की देखरेख के लिए एक समिति का गठन किया गया। इसमें पिंटू चौधरी को अध्यक्ष, अनिल आर्य और सुरेश आर्य को उपाध्यक्ष बनाया गया। सचिव सुरेंद्र यादव, सह सचिव अरविंद यादव, रामविलास यादव और सुरेंद्र सिंह जबकि कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता बनाए गए। विजय कुमार अकेला को संयोजक और आचार्य पंडित लालमोहन शास्त्री, चंद्रदेव सिंह, लोरिक यादव तथा लालदेव प्रसाद को संरक्षक मंडली में शामिल किया गया।

ह...