पटना, अक्टूबर 4 -- बाढ़ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर रात एक बजे के करीब स्मैक के बकाया भुगतान को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान गांजा काटने वाले चाकू से हमला कर भोनू कुमार (25) की हत्या कर दी। वहीं, बचाव करने आए भोनू के चचेरे भाई गणेश पाल पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस वारदात में शामिल दिव्यांग आरोपित राजकुमार उर्फ लंगड़ा को छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। वार्ड-27 दयाचक निवासी चनेश्वर दास के पुत्र भोनू कुमार और बुढ़नीचक निवासी अशोक राम के पुत्र राजकुमार प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी छोर पर बैठकर नशा कर रहे थे। इसी दौरान पूर्व में स्मैक के रुपये को लेकर राजकुमार और भोनू के बीच में विवाद हो गया। गुस्से में आकर राजकुमार ने भोनू के सीने और पीठ में चाकू मारकर हत्या कर दी। इसी दौरान बचाने के लिए गणेश पाल पहुंचा। राजकुमार ने...