चंदौली, अगस्त 5 -- पीडीडीयूनगर, हिटी। जिले में बाढ़ से लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। सकलडीहा और नियामताबाद क्षेत्र के अब तक तकरीबन 44 गांव बाढ़ से घिर गए हैं। इससे लगभग एक लाख की आबादी प्रभावित है। लोग घरों से पलायन शुरू कर दिए हैं। जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए राहत शिविरों में लोग शरण ले रहे हैं। वहीं लगभग आठ सौ एकड़ फसल, सब्जी और पशुओं का चारा डूब गया है। इससे आमजन के साथ पशुओं के लिए चारे का संकट भी गहरा गया है। बहादुरपुर में बाढ़ से कच्चा मकान ढह गया। चोरी के डर से इलाके के लोग छतों पर रात गुजार रहे हैं। वहीं चहनियां से पीडीडीयू नगर मार्ग पर बाढ़ का पानी आने से आवागमन बंद हो गया है। जिससे लगभग 50 गांवों का संपर्क मार्ग कट गया है। सकलडीहा तहसील प्रशासन के अनुसार लगभग आठ सौ हेक्टेयर फसल प्रभावित है लेकिन क्षेत्र लोगों का कहना है क...