बिहारशरीफ, सितम्बर 27 -- बेटी-दामाद के साथ बाइक से गयी थी गंगा स्नान करने फोटो : बिन्द मौत-बिन्द अस्पताल के पास शनिवार को हादसे के बाद लोगों की भीड़। बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेनार-सकसोहरा मार्ग पर नौरंगा गांव के पास जिराइन नदी पुल के निकट शनिवार को सड़क हादसे में महिला की मौत हो गयी। मृतका उत्तरथू गांव निवासी नागेन्द्र केवट की 45 वर्षीया पत्नी शारदा देवी है। वह बेटी-दामाद के साथ बाइक से गंगा स्नान करने के लिए बाढ़ गयी थी। वहां से लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गयी। परिजनों ने बताया कि वह गंगा स्नान करने के लिए बाढ़ के उमानाथ गयी थी। वहां से वापस लौट रही थी। नौरंगा गांव के पास चलती बाइक से अचानक नीचे सड़क पर गिर गयी। स्थानीय लोगों की मदद से बेटी-दामाद ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृ...