अलीगढ़, सितम्बर 11 -- अलीगढ़, दादों। यमुना और गंगा में पानी का जल स्तर बढ़ने के साथ कई गांवों में बाढ़ गई। बाढ़ के बाद हुए जलभराव से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। टप्पल और सांकरा क्षेत्र में बाढ़ का पानी तो कम हो गया मगर, किसानों के लिए बड़ी मुसीबत छोड़ गया। बाढ़ में किसानों की कई बीघा फसलें तबाह हो गईं। किसान इस इंतजार में हैं कि उन्हें इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा मिले। दादों के गांव दीनापुर, हमीदपुर, बबरोतिया, रुस्तम नगर, डाली पुर, सीकरी, नगला अलिया, सांकरा, हारुनपुर, किरतौली, किस्तौली समेत एक दर्जन गांवों में सांकरा गंगा में जल स्तर बढ़ने के साथ बाढ़ का पानी घुस गया था। आबादी के साथ बड़ी संख्या में किसानों की खेती को भी जलमग्न कर दिया। किसानों की बोई धान, मक्का, बाजरा, लाहा, शकरकंद, हरा चारे की फसल बाढ़ के पानी में बर्बाद ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.