फरीदाबाद, सितम्बर 11 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। यमुना में बुधवार शाम तक करीब 64,688 क्यूसेक पानी आंका गया, जो मंगलवार की अपेक्षा करीब नौ हजार क्यसेक कम रहा। ऐसे में शहर के प्रभावित इलाकों में बाढ़ का असर काफी हदतक कम होने के बावजूद परेशानी बरकरार है। बाढ़ के बाद कॉलोनियों और गांवों में जमे कीचड़ और पानी को लोग खुद की साफ करने में जुटे हैं। आरोप है कि स्वच्छता अभियान चलने के बावजूद नगर निगम इनसे दूर है। जानकारों की मानें तो यमुना में आम दिनों में 30 से 35 हजार क्यूसेक पानी रहता है। लेकिन मानसून के इस सीजन में पहाड़ों पर लगातार हुई बारिश के चलते 16 अगस्त को फरीदाबाद से गुजर रहे यमुना का जलस्तर करीब 50 हजार क्यूसेक तक हो गया। इससे सबसे पहले बसंतपुर इलाके के बसंतपुर पार्ट दो, गड्डा कॉलोनी, पहलवान कॉलोनी, नंबरदार कॉलोनी, शिव इंक्लेव पार्...