गंगापार, अगस्त 18 -- गंगा में बीते दिनों आई बाढ़ के कारण कई मकान जमीदोज हो गए। पानी भर जाने से संबंधित गांवों की सड़कों को भी नुकसान हुआ है। तहसील प्रशासन अभी नुकसान का सर्वे कर रहा है। बाढ़ से हुए नुकसान की अनुमानित रिपोर्ट हंडिया तहसील प्रशासन ने शासन को भेज दी है। बाढ़ पीड़ितो के नुकसान की भरपाई जल्द ही कर दी जाएगी। आई बाढ़ और बारिश से हजारों किसानों की फसलें तबाह हो गई हैं। किसानों को प्रशासन की तरफ से राहत मिलेगा। इसके लिए तहसील प्रशासन नुकसान का सर्वे कर रही है। जल्द ही किसानों को मुआवजा मिलेगा। नायब तहसीलदार सैदाबाद राजेश कुमार बिंद ने बताया कि गंगा में उफान के कारण हुए नुकसान का सर्वे तहसील प्रशासन कर रहा है। गंगा में आई बाढ़ से क्षेत्र के प्रभावित गांवों में सब्जी की फसल में भिंडी, टमाटर, लौकी, तरोई नष्ट हुई है। खरीफ की फसलों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.