चंदौली, जुलाई 4 -- चंदौली। गंगा सहित जिले की कर्मनाशा और चंद्रप्रभा नदी में बारिश के बाद जलस्तर बढ़ने और बांधों से पानी छोड़ने पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगता है। बाढ़ की स्थिति में चार तहसीलों में कुल 194 गांव प्रभावित होते हैं। इसमें गंगा नदी के तटवर्ती इलाके के गांव ज्यादातर बाढ़ से घिर जाते हैं। कई गांव प्रमुख मार्ग से कट जाता है। इससे निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इसके लिए संबंधित तहसीलों में 41 बाढ़ चौकियां स्थापित करने के साथ ही अन्य बाढ़ की संभावना को देखते हुए जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। साथ ही बाढ़ से बचाव की तैयारी के लिए नाव और गोताखोरों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। बाढ़ चौकियों पर बीते दिनों सभी तहसीलों में उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में संबंधित अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.