बहराइच, अगस्त 10 -- महसी , संवाददाता । महसी तहसील के 18 गांव पांच दिनों से बाढ़ की त्रासदी झेल रहे थे। बाढ़ घटी तो कटान ने तेजी पकड़ ली। जानकी नगर गांव का अस्तित्व मिटाने को घाघरा इस कदर आतुर है कि तेज धाराएं चार दिनों में 11 आशियाने निगल चुकी हैं। तहसील के मास्टर पुरवा, मुनेसर पुरवा, बसावन बेली, कटेला पुरवा, जानकी नगर, जोधे पुरवा, टंच पुरवा, महंत पुरवा, अयोध्या पुरवा, चमरहिया, सिसई पुरवा, पिपरा, पिपरी, कोढ़वा, गोलागंज, सिपहिया हुलास के मजरा लोनियनपुरवा, सबद पुरवा, बौंडी का तारा पुरवा सहित 18 गांव बाढ़ की चपेट में थे। इन गांवों से बाढ़ का अंत हुआ तो घाघरा की तेज धाराओं ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। ग्राम पंचायत पूरे प्रसाद सिंह के जानकी नगर गांव का अस्तित्व मिटाने पर जुटी है। गुरुवार से अब तक गांव के हरिद्वार , राम प्रसाद, नरेश, जीतन, पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.