सासाराम, अगस्त 2 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले की सभी सरकारी विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार के अंतर्गत बाढ़ से खतरे एंव डूबने से बचाव विषय पर बच्चों को जानकारी दी गई। संभाग प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा (सुरक्षित शनिवार) के अंतर्गत प्रत्येक शनिवार को आपदा से संबंधबित अलग-अलग विषयों के बारे में बच्चों को जानकारी दी जाती है। जिसके तहत शनिवार को बाढ़ से खतरे एंव डूबने से बचाव को लेकर विषय पर बच्चों को जानकारी दी गई। बताया कि बरसात के दिनों में अधिकांश घटना बाढ़ व डूबने की होती है। ऐेसे में बच्चे जागरूक होंगे तो बाढ़ व डूबने से होने वाली मौत को कम किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.