सीतामढ़ी, जून 12 -- शिवहर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में जल संसाधन विभाग द्वारा कराए जा रहे बाढ़ व कटाव निरोधात्मक कार्यों का बुधवार को डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने अधिकारियों के दल के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बागमती तटबंध के मजबूती कारण कार्य के साथ-साथ अन्य कार्यो को भी पूरा किया जाए ताकि बाढ़ के समय लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में पिपराही प्रखंड के नरकटिया गांव से लेकर बेलवा तक जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के साथ पैदल चलकर बागमती तटबंध की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही वहां चल रहे तटबंध मजबूती कारण कार्य का निरीक्षण किया। डीएम ने अधिकारियों से बाढ़ पूर्व तैयारियों के संबंध में जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.