दरभंगा, सितम्बर 28 -- जाले। सिंघिया सुरक्षित सीट से परिवर्तित वर्ष 2009 में कुशेश्वरस्थान (सु) विधानसभा क्षेत्र बना। यहां के लोग एक समय में बाढ़ से बचने के लिए काफी मशक्कत करते थे। लेकिन धीरे-धीरे स्थिति बदल रही है। जीवन पहले से थोड़ा आसान हुआ है। यह क्षेत्र कोसी, कमला और करेह नदियों की बाढ़ से प्रभावित होता है। यहां त्रासदी पैदा करने वाली नदियों की धाराओं को योजना बनाकर नियंत्रित किया जा रहा है। खासकर कुशेश्वरस्थान पूर्वी में जहां सिर्फ जलभराव रहता था, वहां अब उम्मीदें जग रही है। जहां नावें चलती थीं, वहां सड़कें दिखने लगी हैं। यहां पहला चुनाव 1952 में सामान्य सीट पर हुआ था। कांग्रेस के गजेंद्र नारायण सिंह ने सोशलिस्ट पार्टी के चतुर्भुज सिंह को 4373 मतों से पराजित किया था। 1957 में इस सीट को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करते हुए दो सदस्यी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.