भागलपुर, अगस्त 8 -- भागलपुर। बाढ़ विस्थापितों ने जगहों पर शरण लिया है वहां पर नगर निगम की ओर से गुरुवार सुबह से ही उन जगहों पर पेयजल की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। वहीं शाम के वक्त जिला प्रशासन द्वारा घोषित किए गए शिविरों में साफ-सफाई की व्यवस्था भी बहाल की गई। जिन जगहों पर नगर निगम की ओर से सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं उनमें चर्च मैदान, महाशय ड्योढ़ी, टीएनबी कॉलेजिएट आदि शामिल हैं। नगर निगम ने इन जगहों पर चलंत शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। नगर आयुक्त द्वारा बाढ़ विस्थापितों के शिविरों के निरीक्षण और वहां जरूरी सुविधाओं की जानकारी लेने के लिए नगर प्रबंधक और अन्य कर्मियों की एक टीम बनाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.