प्रयागराज, अगस्त 6 -- प्रयागराज में भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। हजारों लोगों को अलग अलग बाढ़ राहत शिविरों में रखा गया है। राजापुर स्थित ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी बाढ़ राहत शिविर लगाया गया है। इस शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों को खानपान सामग्री के पैकेट बांटने गए सपा नेता संदीप यादव को रोक दिया गया। इससे हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। अधिकारियों से सपा नेता की तीखी नोकझोंक हुई। खानपान का सामान वितरित करने से रोकने के विरोध में सपा नेता धरने पर बैठ गए। उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विवाद बढ़ने पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। इस दौरान सपा नेता और पुलिस के बीच भी कहासुनी हुई। काफी देर तक हंगामा चला। सपा नेता ने बताया कि वह शिविर में बाढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.