गंगापार, अगस्त 6 -- गंगा और टोंस नदियों की बाढ़ ने करछना क्षेत्र में तबाही मचा रखी है। कई गांव जलमग्न हो चुके हैं और उनका ज़मीनी संपर्क पूरी तरह टूट गया है। ऐसे विकट समय में करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद ने खुद मोर्चा संभालते हुए बुधवार को नाव से बाढ़ग्रस्त गांवों का दौरा किया और जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाई। सबसे भयावह स्थिति हथसरा गांव की है, जो पूरी तरह पानी से घिर चुका है और अब 'टापू जैसा दिखाई देने लगा है। सड़क मार्ग पूरी तरह कट चुका है। इस बीच विधायक पीयूष रंजन निषाद ने नाव के माध्यम से गांव में प्रवेश कर स्वयं राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने हथसरा, पनासा, देहली, भगेसर, बसही और पोतनीहा गांवों में राशन, पीने का पानी, दवाइयां, माचिस, मोमबत्तियां जैसी जरूरी सामग्रियां ग्रामीणों को सौंपीं। राहत वितरण के दौरान एसडीएम करछना आकांक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.