बदायूं, सितम्बर 22 -- भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक ने रामगंगा के कटान से प्रभावित मकरंदपुर, नोनी, गौटिया समेत कई गांवों का दौरा किया। यहां पर भाजपा नेता ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त होने की प्रमुख समस्या बतायी। भाजपा नेता ने कहा कि समस्या के निदान के लिए अधिकारियों से मांग की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं पशुपालन विभाग से बाढ़ क्षेत्र में उपचार का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया। भाजपा नेता ने डबल इंजन सरकार की प्रशंसा की। कहा सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को कोई दिक्कत नहीं होने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.