प्रयागराज, सितम्बर 6 -- प्रयागराज। इस साल हुई झमाझम बारिश आम नागरिकों के लिए आफत साबित हुई। जिले की अलग-अलग तहसीलों में अब तक तीन सौ से अधिक घर ढह गए। परेशान लोगों ने कंट्रोल रूम में कॉल कर अपने आशियाने गिरने की सूचना दी। जिसके बाद जिला स्तर से टीम ने निरीक्षण कराया। सर्वाधिक मकान फूलपुर, करछना और कोरांव में गिरे हैं। लेखपालों की रिपोर्ट आ गई है। आपदा कार्यालय में तैनात कर्मचारियों का कहना है कि 20 साल में यह सबसे अधिक नुकसान है। इसके पहले वर्ष 2019 और वर्ष 2013 में भी बाढ़ इससे अधिक आई थी, लेकिन उस दौरान इतना अधिक नुकसान नहीं हुआ था। इस बार मकान अधिक ढहे हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह का कहना है कि कंट्रोल रूम में आई सूचना के बाद रिपोर्ट तैयार कराई गई है। इस बार आवास ढहने के मामले अधिक हैं। आपदा का मिलता है 3200 रुपये आपदा के सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.