लखनऊ, मई 16 -- मुख्यमंत्री ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा की मुख्यमंत्री ने कहा यूपी फ्लड प्लेन जोनिंग में देश के अग्रणी राज्यों में, आठ वर्षों में 1665 बाढ़ परियोजनाएं पूरी बोले बाढ़ बचाव के लिए नदियों की ड्रेजिंग एवं चैनलाइजेशन सबसे प्रभावी समाधान लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि 15 जून से पहले सभी बाढ़ बचाव से जुड़े कार्यक्रम पूर्ण कर लिए जाएं ताकि संभावित प्राकृतिक आपदा से पहले तैयारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश फ्लड प्लेन जोनिंग के क्षेत्र में देश के अन्य राज्यों से अग्रणी है। प्रदेश में बाढ़ बचाव से जुड़ी कार्य योजना समय से पूरी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत आठ वर्षों में राज्य में ...