रामपुर, अगस्त 31 -- रामपुर। भाकियू कैंप कार्यालय पर एक पंचायत का आयोजन किया गया। प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि तहसील सदर के। ग्राम ललबारा, बेरुआ,चांदपुरा की आबादी राम गंगा ब गागन नदी भी बाढ़ से प्रभावित हो रही हैं। रास्ते कट गए हैं। आबादी के बराबर से पत्थर लगाने की जरूरत है ताकि आबादी को बचाया जा सके। ग्राम भैया नगला को जाने वाला रास्ता व पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है तथा उपरोक्त गांवों के अतिरिक्त खिरका, मथुरापूर ,घोसीपुरा, मंसूरपूर, पीपला आदि ग्रामों की फसलें नष्ट हो गई है। नष्ट फसलों का सर्वे कर किसानों को अतिशीघ्र मुआवजा राशि का वितरण कराया जाए। पंचायत में ग्राम ललबारा, बेरुआ,चांदपुरा खुरदमथुरापूर ,घोसीपुरा, मंसूरपूर आदि गाँवों के किसान रामकुमार लोधी, असगर अली ,इरशाद प्रधान ,आदिल अंसारी, मोहम्मद मुस्तकीम, मोहसिन राजा ,मोहम्मद...