मथुरा, सितम्बर 6 -- बलदेव क्षेत्र के गांव नगला हगा व नगला नहचला में यमुना नदी में रात्रि में बढ़ते जलस्तर से ग्रामीणों को चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों की मदद करने के लिए ब्लॉक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर ने दोनों का गांवों का शुक्रवार को दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से समस्याओं को पूछा। भरंगर ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वह ग्रामीणों की मदद के लिए तैयार हैं। प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी। प्रतीक भरंगर ने बताया किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। मजदूरी से कमाने वालों के समक्ष आर्थिक संकट है। ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि बर्बाद हुई फसल का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाएगा। प्रधान अजयपाल सिंह ने बताया प्रशासनिक व्यवस्था ठीक है। स्वास्थ्य टीम द्वारा दवाई वितरित की जा रही है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.