प्रयागराज, अगस्त 5 -- महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। बाढ़ का पानी हटने के बाद क्षेत्र के लोगों को महामारियों से बचाने के लिए सफाई, चूना और कीटनाशक छिड़काव कराया जाएगा। महापौर ने बाढ़ प्रभावित इलाकों और राहत शिविरों का निरीक्षण करने के बाद यह बात कही। महापौर ने मंगलवार को यमुना बैंक रोड, बलुआघाट, करेली, दारागंज, छोटा बघाड़ा, झूंसी में बदरा-सोनौटी का दौरा कर बाढ़ से घिरे लोगों से बात की। इसके बाद महापौर जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, रामा देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, कंपोजिट विद्यालय करेलाबाग, चेतना गर्ल्स इंटर कॉलेज, यूनिटी पब्लिक स्कूल, एनी बेसेंट स्कूल के राहत शिविरों में गए और वहां रह रहे लोगों से हालचाल पूछा। महापौर ने बाढ़ पीड़ितों किट भी वितरित किया। पूर्व महापौर ने...