पूर्णिया, अगस्त 2 -- पूर्णिया। बाढ़ प्रभावित प्रखंडों में बाढ़ पूर्व तैयारियों एवं विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु स्थलीय निरीक्षण लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को वरीय उप समाहर्ता ज्योत्स्ना कृष्ण के द्वारा रूपौली प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कटाव रोधी कार्यों, बाढ़ पूर्व तैयारियों एवं अन्य समस्याओं को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुश्री ज्योत्स्ना कृष्ण वरीय उप समाहर्ता पूर्णिया के द्वारा स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनसे बाढ़ से संबंधित तथा विभिन्न समस्याओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। वरीय उप समाहर्ता इंद्रजीत कुमार के द्वारा बायसी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कटाव रोधी कार्यों, बाढ़ पूर्व तैयारियों एवं अन्य समस्याओं को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। वरीय उप समाहर्ता रवि शंकर झ...