भागलपुर, सितम्बर 12 -- नपं सबौर के वार्ड नंबर आठ हरिजन टोला के बाढ़ पीड़ित गुरुवार को बाढ़ राहत की राशि की मांग को लेकर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद से मिलने पहुंचे। काफी संख्या में महिलाएं मिलने पहुंची थी। बाढ़ राहत की राशि नहीं मिलने से सभी महिलाएं नाराज थी। बताया कि हमलोगों के घर में गंगा के बाढ़ का पानी घुस गया था। जिसके घर में नहीं घुसा उसे राशि मिल गई, लेकिन जो सही में पीड़ित हैं उन्हें राशि नहीं मिली। सबौर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद दीपशिखा नंद परिणा ने कहा कि कुछ लोग मिलने के लिए आए थे। सभी को लिखित आवेदन देने के लिए कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...