भागलपुर, अगस्त 12 -- कहलगांव में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। प्रखंड के आधा दर्जन पंचायत के दर्जनों गांव के सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। बाढ़ पीड़ितों के घरों में चूल्हे नहीं चल पा रहे हैं। लोग सूखा भोजन खाकर पिछले तीन-चार दिन से रह रहे हैं। अंचल प्रशासन के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक रसोई समेत अन्य कोई सुविधा बहाल नहीं किए जाने को लेकर बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। घोघा थाना क्षेत्र के पक्कीसराय पंचायत के आमापुर व शाहपुर के बाढ़ पीड़ित सामुदायिक रसोई की मांग को लेकर आमापुर और शाहपुर गांव के पास एनएच 80 को जाम कर दिए। बाढ़ पीड़ितों ने सुबह 11 बजे से दो बजे दिन तक सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने की वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं बाढ़ पीड़ितों का कहना था कि बाढ़ की स्थिति विकराल हो च...