बदायूं, सितम्बर 6 -- दातागंज, संवाददाता। विधायक राजीव कुमार सिंह ने गंगा और रामगंगा नदी किनारे के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर निरीक्षण किया। जनता की समस्या सुनी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बाढ़ से खत्म हुई सड़कों को बाढ़ समाप्त होते ही बनवा दिया जाएगा। सरकार निरंतर बाढ़ पीड़ितों की राहत के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं ग्रामीणों के आवगमन के लिए निशुल्क स्टीमर व नाव की व्यवस्था कराई गई है। जिससे किसी ग्रामीण को कोई दिक्क़त न हो सभी ग्रामीणों से धैर्य बनाये रखने की अपील की। शुक्रवार को राम गंगा नदी इस समय उफान पर है जिसके कारण हजरतपुर क्षेत्र के एक दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में हैं। यहां दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, एसडीएम दातागंज के साथ हजरतुर के बाढ़ प्रभावित गांव का निरीक्षण किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.