आगरा, अगस्त 12 -- तीर्थ नगरी के गांव लहरा स्थित अपना घर आश्रम में रह रहे 40 लोगों को बाढ़ के खतरे के चलते सुरक्षित निकालकर राजस्थान के भरतपुर स्थित आश्रम में भेजा गया है। सोमवार की सुबह अपना घर आश्रम के परिसर में तीन एक मीटर तक पानी भर गया। प्रशासन को जैसे ही अपना घर आश्रम परिसर में बाढ़ का पानी भरने की जानकारी मिली तो राजस्व अधिकारी व लेखपाल मौक पर पहुंच गए। उन्होंने भरतपुर स्थित अपना घर आश्रम से संपर्क किया। भरतपुर में आश्रम का संचालन कर रहे लोगों को बताया कि लहरा गांव में बाढ़ की स्थित है। ऐसे में लहरा में रह रहे लोग सुरक्षित नहीं हैं। सोमवार की दोपहर बाद तीन बजे आश्रम में रह रहे सभी 40 लोगों व पांच कर्मचारियों को भरतपुर भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.