फरीदाबाद, सितम्बर 11 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना नदी में बाढ़ का पानी कम होने के साथ ही अब प्रभावित लोगों में स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां बढ़ने लगी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बुखार, त्वचा रोग और आंखों में इंफेक्शन के मामले बढ़ रहे हैं। यमुना जल का स्तर सामान्य होने के बाद लोग अपने घर वापस लौटने लगे हैं, लेकिन बाढ़ के बाद के प्रभाव अब प्रभावित लोगों में दिखाई देने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जांच शिविर में 229 बुखार के उपचार के लिए पहुंचे हैं। इसके अलावा 148 लोग त्वचा संबंधी रोग लेकर पहुंचे हैं। इनमें दाद, खाज शामिल हैं। इन सभी चिकित्सकीय परामर्श देकर आश्रय शिविर एवं घर वापस भेजा जा रहा है। चिकित्सकों द्वारा साफ-सफाई रखने का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार बाढ़ के पानी में मौजूद हानिकार...