गोरखपुर, जुलाई 9 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता नेपाली नदियों से बाढ़ की संभावना को देखते हुए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सजगता और सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। बुधवार को 'एक पेड़ मां के नाम महाभियान में शामिल होने पहुंचे जल शक्ति मंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बाढ़ बचाव की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। मुख्य अभियंता सहित अन्य अधिकारियों से बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों की स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि किसी तरह की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई तय है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार की सुबह सर्किट हाउस में बैठक की। इस दौरान उन्होंने जनपद में चल रही बाढ़ बचाव की परियोजनाओं के संबंध में जानकारी ली। मुख्य अभियंता (गंडक) विकास सिंह सहित अन्य अधिकारियों से वार्ता करते हुए बाढ़ के दौरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.