हाजीपुर, अगस्त 5 -- राघोपुर, संवाद सूत्र । तीन दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश होने एवं बाढ़ के पानी से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।वर्षा एवं बाढ़ के पानी से राघोपुर प्रखंड के चकसिंगार, वीरपुर ,सरायपुर ,तेरसिया, जहांगीरपुर परोहा, जाफराबाद, सुकुमारपुर ,बहरामपुर मदहा, रुस्तमपुर हेमतपुर, रामपुरश्यामचंद, फतेहपुर के खुदगास ,नईकीपारी ,पहाड़पुर हजपुरवा, राघोपुर पूर्वी ,राघोपुर पश्चिम ,जुड़ावनपुर ,सैदाबाद आदि पंचायत के लोग परेशान है। बारिश एवं बाढ़ के पानी के कारण दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूर वर्ग के लोगों को काम धंधा बंद हो चुका है। लोग अपने घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। बारिश के कारण बच्चे विद्यालय भी पढ़ने नहीं जा पा रहे हैं। बाढ़ के पानी से फसल बर्बाद हो जाने से पशुपालकों के बीच पशु की चारे की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। रविवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.