भागलपुर, सितम्बर 7 -- कहलगांव प्रखंड में गंगा के जलस्तर घटने का क्रम लगातार जारी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार आठ घंटे में एक सेंटीमीटर घटत के साथ शनिवार की शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर 31.83 मीटर है। वहीं मैदानी इलाकों के चौर क्षेत्र में पानी फैला हुआ है। गंगा में जलस्तर में घटने के साथ गांव से बाढ़ का पानी निकल गया है। गांव में बाढ़ के पानी के जलजमाव से परेशानी हो रही है। ज्यादा दिनों तक बाढ़ का पानी रहने की वजह से खरपतवार एवं घास फूस गलकर बदबू देने लगे हैं। सड़ांध भरी बदबू से परेशानी हो रही है। मच्छर का प्रकोप भी बढ़ गया है। घोघा के आदर्श नगर फुलकिया, भोलसर पंचायत के त्रिमूहान मुनी टोला, कुलकुलिया और पकड़तल्ला में जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। घर से पानी निकलने के बाद घरों में अभी भी कीचड़ है। त्रिमुहान टोला में ग्रामीणों ने मोटर पं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.