नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- यमुना नदी के उफान और बाढ़ के खतरे के बीच दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR कुछ इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न इलाकों में 7 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद मौसम साफ होने का अनुमान है। हालांकि 8 और 9 सितंबर को छिटपुट बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने कुछ समय के लिए मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्व दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, शाहदरा, दक्षिण-पूर्व दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। हरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.