बिहारशरीफ, अगस्त 10 -- बाढ़ की मार: पांच गांवों में रहने वाली बड़ी आबादी नाव के सहारे हरोहर नदी के उफान में डूब गयीं हैं गांवों को जोड़ने वालीं सड़कें बावघाट के उत्तर टोले में 50 घरों के लोगों को बाहर निकलना हुआ मुश्किल घाटकुसुम्भा, एक संवाददाता/नीतीश कुमार बाढ़ की मार से घाटकुसुम्भा प्रखंड की बड़ी आबादी कराह रही है। गांवों को जोड़ने वालीं सड़कें डूब गयी हैं। नौबत ऐसी हो गयी है कि पांच गांवों के लोग नाव के सहारे हैं। घरों से निकलने के लिए नाव के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। घरों में पानी घुसा गया है। गलियां तालाब बन गयी हैं। हद तो यह कि बावघाट के उत्तर टोले में 50 घर चारों तरफ से पानी से घिर गये हैं। लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लाचारी ऐसी कि बाल बच्चों के साथ छतों पर शरण लेनी पड़ रही है। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ से प्रभ...