पूर्णिया, अगस्त 8 -- बाढ़ की तैयारी : पशुधन की रक्षा के लिए उंचे स्थल चिन्हित, चारा के लिए टेंडर -जिले में 37 पशु चिकित्सा केंद्र एवं 28 पशु चिकित्सा उप केन्द्र बनाया गया -पूर्णिया जिले में बाढ़ आने पर पशुओं के लिए 42 ऊंचा स्थान चिन्हित किया गया पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बाढ़ को लेकर पशुपालन विभाग की तैयारी भी पूरी कर ली गयी है। बाढ़ आने पर पशुओं को चारा की दिक्कत न हो इसकी कोशिश की गयी है। जिला पशुपालन पदाधिकारी डा चन्द्र शेखर कुमार सिंह ने बताया कि जिला में बाढ़ आने पर पशुओं को बीमारी से बचाने के साथ चारा के लिए तैयारी कर ली गयी है। पूर्णिया जिले में 42 ऊंचा स्थान चिन्हित किया गया है। हर प्रखंड में तीन उंचा स्थान को चयन किया गया है। बाढ़ आने पर चिह्नित ऊंचा स्थान पर पशुओं को रखा जाएगा। इसके अलावा 37 पशु चिकित्सा केंद्र एवं 28 पशु...