कानपुर, अगस्त 3 -- उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से 18 जिले बाढ़ की चपेट में आए गए हैं। कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, आगरा, औरैया, चित्रकूट, बलिया, बांदा, गाजीपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, चंदौली, जालौन, कानपुर देहात, हमीरपुर, इटावा और फतेहपुर के कुल 402 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य सरकार की ओर से किसी भी बाढ़ प्रभावित के मरने की सूचना नहीं है। बाढ़ से 84392 लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से 343 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रदेश में 905 बाढ़ शरणालय बनाए गए हैं और 17043 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। एक ओर जहां बुंदेलखंड में केन और बेतवा ने कहर मचाया है वहीं पूर्वांचल में गंगा और यमुना उफान पर है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश और मध्यप्रदेश के बांधों से छोड़े जा रहे पानी की वजह से युमना, बेतवा और केन क...