चंदौली, अगस्त 9 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में बाढ़ का पानी तेजी से घट रहा है। इससे बाढ़ प्रभावितों को काफी राहत मिली है। लेकिन गुरुवार की रात और शुक्रवार को रूक रूक कर हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बाढ़ग्रस्त इलाकों के निचले क्षेत्रों में बाढ़ के साथ बारिश का भी भरने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बलुआघाट पर पानी कम होने से कीचड़ और गंदगी फैली हुई है। इससे अब भी लोगों के सामने समस्या बनी हुई है। शुक्रवार की रात आठ बजे तक गंगा जलस्तर 70.20 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरा बिंदु 71.26 से 1.6 सेमी नीचे बह रहा है।दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से पानी घट रहा है। इससे ग्रामीण और तटवर्ती इलाकों के लोगों को राहत मिली है। वहीं ग्रामीण और तटवर्ती इलाकों में जहां बाढ़ का पानी पहुंचा था वहां बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। चहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.