फरीदाबाद, सितम्बर 9 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। यमुना में सोमवार शाम तक करीब 198.95 मीटर यानि 84 हजार 824 क्यूसेक पानी आंका गया। जो रविवार की अपेक्षा करीब 21 हजार क्यूसेक कम है। ऐसे में बाढ़ का पानी उतरने से काफी संख्या में अपने घरों की ओर लौटने लगे। उन्हें अब बाढ़ से आई गंदगी परेशान कर रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा पटरी पर लौटने में अभी उन्हें काफी समय लगेगा। जानकारी के अनुसार बसंतपुर इलाके से गुजर रही यमुना की तलहटी में बसंतपुर पार्ट दो, गड्डा कॉलोनी, पहलवान कॉलोनी, नंबरदार कॉलोनी, शिव इंक्लेव पार्ट तीन, अजय नगर, अटल चौक आदि दस से अधिक कॉलोनियां बसी है। यहां की आबादी 20 हजार से अधिक है। एक सितंबर को यमुना के जलस्तर इजाफे के बाद अधिकांश कॉलोनियों के घरों में पानी घुस गया। इससे अधिकांश लोग सड़क पर आ गए थे और स्थिति डरावनी हो गई थी। ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.