श्रावस्ती, अगस्त 6 -- श्रावस्ती,संवाददाता। मंगलवार को आई बाढ़ का खतरा कम हो गया है। राप्ती बैराज पर जलस्तर तेजी से घट गया है। फिर भी खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर जलस्तर है। लेकिन तटवर्ती गांवों में भरा पानी धीरे धीरे उतर रहा है। वहीं अशरफ नगर में फंसे 21 लोगों को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला। राप्ती बैराज पर जलस्तर खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर पहुंच गया था। इससे करीब दो दर्जन गांव बाढ़ के पानी में घिर गए थे। प्रशासन ने सजगता दिखाते हुए बाढ़ पीड़ित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भिजवाया। वहीं रात से जलस्तर में कम होने लगी। बुधवार शाम पांच बजे तक जलस्तर 128.20 मीटर दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर रहा। पानी घटने से बाढ़ प्रभावित गांवों से पानी निकल रहा है। वीरपुर लौकिहा, बरंगा, कथरा आदि गांवों में पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.