बिहारशरीफ, जून 25 -- बाढ़ : 7 दिन से खेत-खंधे जलमग्न, डूबी हैं फसलें लोकाइन का जलस्तर घटने के बाद भी बाढ़ की मार से किसान परेशान फोटो बाढ़01 - करायपरसुराय के कमरथु गांव के खंधे में फैला बाढ़ का पानी। बाढ़02 - करायपरसुराय के बेरमा के पास टूटे तटबंध की मरम्मत करते मजदूर। बाढ़03 - करायपरसुराय के मकरौरा में डूबी मक्के की फसल। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम लोकाइन नदी के जलस्तर में गिरावट होने के बाद भी करायपरसुराय प्रखंड की मकरौता पंचायत खेत-खंधे में अब भी बाढ़ का पानी जमा है। फसलें डूबी हुई हैं। बाढ़ की मार से किसान कराह रहे हैं। बर्बाद हुई फसलों को देख कलेजा फट रहा है। इस बीच टूटे तटबंधों का मरम्मत कार्य अब भी जारी है। किसानों के समक्ष संकट यह भी कि जबतक खेतों से पानी नहीं उतरेगा, तबतक खरीफ की खेती की तैयार करना संभव नहीं है। बाढ़ से प्रभावित म...