नई दिल्ली, फरवरी 10 -- राजस्थान में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदलने लगा है। सर्दी के असर में धीरे-धीरे कमी आ रही है और दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। प्रदेश के कई इलाकों में अब दिन के समय हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। सोमवार को बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर समेत राज्य के 8 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री तक अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में धूप तेज होने से दिन का तापमान तेजी से चढ़ रहा है। बीते कुछ दिनों से साफ आसमान और शुष्क मौसम के कारण गर्मी का असर बढ़ा है। हालांकि, रात के समय अब भी कुछ इलाकों में ठंड बनी हुई है, लेकिन पहले की तुलना में सर्दी की तीव्रता कम हुई है।इन शहरों में 30 डिग्री से ऊपर रहा तापमान सोमवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.