रुद्रपुर, जनवरी 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बाटा कॉलोनी और केसरी विहार कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान जल्द होने की उम्मीद है। दोनों कॉलोनियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मेयर विकास शर्मा से मुलाकात कर जल निकासी की व्यवस्था न होने से उत्पन्न समस्याओं से अवगत कराया। मेयर विकास शर्मा के कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पार्षद प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वार्ड 16 के अंतर्गत आने वाली बाटा कॉलोनी और केसरी विहार में पिछले कई वर्षों से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। हल्की बारिश में भी कॉलोनियों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित होता है और बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है। मेयर ने मौके से ही तहसीलदार दिनेश कुटौला को फोन कर प्रभावित क्षेत्र का तत्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.