विकासनगर, दिसम्बर 18 -- विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। आसन बैराज में साइबेरिया से आया प्रवासी पक्षी सुर्खाब घायल अवस्था में मिला। उसे वन विभाग की टिमली रेंज की टीम ने रेस्क्यू कर उपचार के बाद गुरुवार को सुरक्षित झील में छोड़ दिया। टिमली वन रेंज से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुर्खाब बाज के हमले में घायल हो गया था। उसे गंभीर चोटें आई थी। समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। वन दरोगा जेएस नौटियाल और उनकी टीम ने घायल सुर्खाब को रेस्क्यू किया। वन क्षेत्राधिकारी टिमली रेंज पंकज ध्यानी के निर्देशानुसार घायल सुर्खाब के स्वस्थ होने के बाद उसे आसन बैराज झील में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। आसन संरक्षण रिजर्व देहरादून जिले में यमुना और आसन नदी के संगम पर स्थित है। यहां साइबेरिया और मध्य एशिया सहित विभिन्न देशों से हजारों प्रवासी पक्षी हर साल सर्दियों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.